बिजनेस

करोड़पति बनना है तो जान लें SIP का 15x15x15 फॉर्मूला, 50% निवेशक अभी भी नहीं जानते

SIP Crorepati Formula: जल्दी करोड़पति बनने के लिए SIP में निवेश आजकल लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है, इसमें एक फार्मूला है 15x15x15 फॉर्मूला। ये SIP का एक ऐसा फार्मूला है आज भी आधे से ज्यादा निवेशक नहीं जानते हैं, ऐसे में आइए आपको बताते हैं SIP का करोड़पति बनाने वाला 15x15x15 फॉर्मूला।

Image

SIP Crorepati Formula

SIP Crorepati Formula: आज के जमाने में करोड़पति या अमीर कौन नहीं बनना चाहता है, अगर आप भी करोड़पति बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अमीर बनने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसके लिए मेहनत, सही सोच और स्मार्ट निवेश की जरूरत होती है। अगर आप खर्चे कम करके अपनी कमाई का हिस्सा सही जगह निवेश करें, तो बड़ा फंड बनाया जा सकता है और आप कम समय में करोड़पति भी बन सकते हैं।

SIP में निवेश आजकल लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है, इसमें एक फार्मूला है 15x15x15 फॉर्मूला। ये SIP का एक ऐसा फार्मूला है आज भी आधे से ज्यादा निवेशक नहीं जानते हैं, ऐसे में आइए आपको बताते हैं SIP का करोड़पति बनाने वाला 15x15x15 फॉर्मूला।

क्या है 15x15x15 फॉर्मूला?

इस फॉर्मूले के मुताबिक आपको 15 साल तक हर महीने ₹15,000 की SIP करनी होगी, वो भी ऐसे म्यूचुअल फंड में जो औसतन 15% रिटर्न देता हो। ऐसा करने पर आपके पास 15 साल में ₹1.01 करोड़ का फंड तैयार हो जाएगा। ये रकम आप घर खरीदने, रिटायरमेंट फंड बनाने या किसी बड़े गोल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • कुल इन्वेस्टमेंट = ₹15,000 × 12 महीने × 15 साल = ₹27 लाख
  • इस पर 15% औसत रिटर्न से आपका फंड = लगभग ₹1.01 करोड़
  • यानी ₹27 लाख लगाकर आपको करीब ₹74 लाख का फायदा होगा।

जितना लंबा निवेश, उतना बड़ा फायदा

अगर आप यही निवेश 15 साल की जगह 20 साल तक जारी रखते हैं, तो आपकी SIP से करीब ₹2.27 करोड़ का फंड बन जाएगा। मान लीजिए आपने 40 साल की उम्र में SIP शुरू की, तो 60 साल यानी रिटायरमेंट तक आपके पास ₹2.27 करोड़ होंगे। लेकिन अगर आप 25 साल की उम्र से ही निवेश शुरू कर देते हैं, तो 45 साल की उम्र तक ही ₹2.27 करोड़ तैयार हो जाएंगे। यानी जल्दी शुरुआत करने से आप कम उम्र में ही करोड़पति बन सकते हैं और शानदार लाइफ जी सकते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article