बिजनेस

SBI से 10 लाख के कार लोन पर कितनी बनेगी EMI?

SBI Car Loan EMI Calculator: ​भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है और यह अपने ग्राहकों को कार लोन पर अच्छी ब्याज दर ऑफर करता है। लेकिन लोन लेने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि इसके लिए आपकी सालाना मिनिमम सैलरी कम से कम ₹3 लाख होनी चाहिए। अगर आपकी सैलरी इससे कम है, तो SBI से कार लोन लेना मुश्किल हो सकता है।

SBI Car Loan

SBI Car Loan

SBI Car Loan EMI Calculator: अपनी खुद की कार लेना लगभग हर किसी का सपना होता है, लेकिन कारों की बढ़ती कीमतें इस सपने को मिडिल क्लास लोगों के लिए मुश्किल बना देती हैं। ऐसे में ज़्यादातर लोग कार खरीदने के लिए कार लोन का सहारा लेते हैं या फिर वो सेकंड हैंड कार लेते हैं। लेकिन अगर आप भी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है।

दरअसल, देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI से आपको कार खरीदने के लिए आसानी से लोन मिल सकता है। ऐसे में आपको यह जानकारी जरूर पता होनी चाहिए कि लोन लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए और ईएमआई कितनी बनती है।

SBI से कार लोन की शर्तें

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है और यह अपने ग्राहकों को कार लोन पर अच्छी ब्याज दर ऑफर करता है। लेकिन लोन लेने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि इसके लिए आपकी सालाना मिनिमम सैलरी कम से कम ₹3 लाख होनी चाहिए। अगर आपकी सैलरी इससे कम है, तो SBI से कार लोन लेना मुश्किल हो सकता है।

कितने लगेगी EMI

अगर आप SBI से ₹10 लाख का कार लोन लेते हैं, तो बैंक यह लोन 9.20% ब्याज दर पर देता है (हालांकि यह दर आपके CIBIL स्कोर पर निर्भर कर सकती है)। अगर आप यह लोन 5 साल (60 महीने) के लिए लेते हैं, तो हर महीने आपको ₹20,856 EMI चुकानी होगी। यानि 5 साल में आप बैंक को कुल ₹12,51,333 चुकाएंगे। इसमें से ₹10 लाख मूलधन होगा और ₹2,51,333 सिर्फ ब्याज के रूप में देना होगा।

लेटेस्ट न्यूज

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी Author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article