अमेरिका में नौकरी चाहने वालों को झटका, वॉलमार्ट ने H-1B कर्मचारियों की भर्ती पर लगाई रोक, ये है वजह

H-1B visa fee hike: अमेरिका की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी वॉलमार्ट ने $100,000 की नई H-1B वीजा फीस के बाद उन उम्मीदवारों को नौकरी के ऑफर देना बंद कर दिया है जिन्हें H-1B वीजा की जरूरत है।

H 1B Visa Fee Hike: अमेरिका की सबसे बड़ी प्राइवेट नियोक्ता कंपनी वॉलमार्ट ने उन उम्मीदवारों को नौकरी के ऑफर देना बंद कर दिया है जिन्हें H-1B वीजा की जरुरत है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बुधवार 22 अक्टूबर को दी गई। जिसमें बताया गया कि यह निर्णय अमेरिका द्वारा H-1B वीजा पर $100,000 (करीब 83 लाख रुपये) की फीस लगाए जाने के बाद लिया गया है।

H 1B visa, H 1B visa fee hike, Walmart, US immigration policy

H-1B वीजा फीस वृद्धि: वॉलमार्ट ने H-1B वीजा उम्मीदवारों को ऑफर देना किया बंद (तस्वीर-istock)

किन्हें प्रभावित कर रहा है यह फैसला?

यह नया दिशानिर्देश मुख्य रूप से वॉलमार्ट के कॉर्पोरेट स्टाफ को प्रभावित कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने नए H-1B वीजा आवेदन के लिए $100,000 की फीस लागू किया था, जिसका उद्देश्य वीजा कार्यक्रम में सुधार और उसके दुरुपयोग को रोकना है।

End of Feed