रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, अब इतने पर ही रुक जाएगी वेटिंग टिकटों की बुकिंग

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में असीमित भीड़ रोकने के लिए वेटिंग टिकटों की बुकिंग पर अधिकतम 30% की कैपिंग लगा दी है। इस तय सीमा पर पहुंचते ही नया सॉफ्टवेयर ऑटोमैटिक तरीके से आगे की बुकिंग बंद कर देगा।

भारतीय रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों रेल यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अक्सर त्योहारों, छुट्टियों या शादियों के सीजन में ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना लोहे के चने चबाने जैसा हो जाता है। ऐसे में लोग इस उम्मीद में वेटिंग टिकट बुक करा लेते हैं कि शायद चार्ट बनने तक उनका टिकट कंफर्म हो जाए। लेकिन कई बार यह वेटिंग लिस्ट 300, 400 या उससे भी पार चली जाती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने एक ऐतिहासिक और ठोस नीतिगत फैसला लिया है। अब रेलवे ट्रेनों में लंबी-लंबी वेटिंग लिस्ट के झंझट को पूरी तरह से खत्म करने जा रहा है।

Indian Railway Ticket

नए तकनीकी सुधारों के तहत अब वेटिंग टिकटों की बुकिंग पर एक तय सीमा (कैपिंग) लगा दी गई है, जिससे एक निश्चित संख्या के बाद सॉफ्टवेयर खुद-ब-खुद टिकटों की बुकिंग को ब्लॉक कर देगा। इस फैसले से जहां ट्रेनों के भीतर होने वाली असीमित भीड़ पर लगाम लगेगी, वहीं आम मुसाफिरों का सफर भी पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा।

End of Feed