VVIP Infratech: VVIP इंफ्राटेक की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत, 90% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

VVIP Infratech IPO Listing Price: 90 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद वीवीआईपी इंफ्राटेक के शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। ये एक एसएमई आईपीओ था, जिसमें लॉट साइज 1,200 शेयरों की थी। वीवीआईपी इंफ्राटेक का आईपीओ मंगलवार, 23 जुलाई को खुला और गुरुवार, 25 जुलाई को बंद हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • VVIP इंफ्राटेक हुई शेयर बाजार में लिस्ट
  • शेयर की जोरदार शुरुआत
  • 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग

VVIP Infratech IPO Listing Price: वीवीआईपी इंफ्राटेक का शेयर मंगलवार 30 जुलाई को लिस्ट हो गया है। इसने बीएसई एसएमई पर शानदार शुरुआत की है। वीवीआईपी इंफ्राटेक का शेयर 176.70 रु पर लिस्ट हुआ, जबकि इसके आईपीओ में शेयर का फाइनल प्राइस 93 रु फिक्स हुआ था। यानी इसकी लिस्टिंग आईपीओ प्राइस से 90% अधिक पर हुई है। वीवीआईपी इंफ्राटेक के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 91-93 रु था। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर आईपीओ प्राइस से 92.53 रु या 99.49 फीसदी की मजबूती के साथ 185.53 रु पर है।

VVIP Infratech IPO Listing Price

वीवीआईपी इंफ्राटेक आईपीओ लिस्टिंग प्राइस

ये भी पढ़ें -

End of Feed