बिजनेस

Ola IPO Date 2024: Ola के IPO में पैसा लगाने से पहले जानें क्या-क्या हैं रिस्क, 15 रु है GMP

Ola Electric IPO GMP: आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशक कंपनी के शेयर का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) जरूर देखते हैं। ओला का जीएमपी 15 रु है। इस आधार पर ये लिस्टिंग पर करीब 20 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

Ola के IPO में क्या-क्या हैं रिस्क

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुलने वाला है ओला का आईपीओ
  • 2 अगस्त को खुलेगा
  • 15 रु है जीएमपी

Ola Electric IPO GMP: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार 2 अगस्त को खुलने के लिए तैयार है। ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 72-76 रु है। ये पब्लिक इश्यू मंगलवार, 6 अगस्त को बंद होगा। आईपीओ में 8.49 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे, जबकि 5,500 करोड़ रु के नए शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ का कुल साइज 6,145.96 करोड़ रुपये होगा। कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू लगभग 33,500 करोड़ रु होने की उम्मीद है। ओला के आईपीओ में लॉट साइज 195 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 195 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। आईपीओ में निवेश से पहले जानें ग्रे-मार्केट में इसका शेयर कितने प्रीमियम पर है। उससे भी जरूरी ये कि कंपनी के आईपीओ में क्या-क्या रिस्क हैं।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी (OLA IPO GMP Today)

आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशक कंपनी के शेयर का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) जरूर देखते हैं। आईपीओ वॉच के अनुसार ओला के शेयर का जीएमपी 15 रु है। मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये लिस्टिंग पर करीब 20 फीसदी रिटर्न दे सकता है। हालांक जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

क्या-क्या हैं रिस्क (OLA IPO Risk)

  • ओला अपनी शुरुआत के समय से ही अपने मैटेरियल सब्सिडियरीज, ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और ओला सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड सहित सभी ऑपरेशंस से घाटे और निगेटिव कैश फ्लो का एक्सपीरियंस कर रही है
  • ईवी प्रोडक्शन में कंपनी का एक्सपीरियंस असल में बहुत कम है। चाहे वे होल्डिंग कंपनी लेवल पर काम की बात हो या सब्सिडियरी कंपनियों के रूप में, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वे भविष्य में सफल या कॉस्ट-इफेक्टिव होंगी

कितना है घाटा (OLA Loss For FY24)

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार FY24 में ओला इलेक्ट्रिक का रेवेन्यू बढ़कर 5,009.8 करोड़ रुपये हो गया, जो FY23 में 2,630.9 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू में ये ग्रोथ मुख्य रूप से ओला एस1 और ओला एस1 प्रो स्कूटरों की बिक्री में बढ़त और FY24 में ओला एस1 एयर और ओला एस1 एक्स+ की डिलीवरी शुरू होने से हुई।

हालांकि, FY24 में कंपनी का घाटा बढ़कर 1,584.4 करोड़ रुपये हो गया, जो FY23 में 1,472 करोड़ रुपये का घाटा था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article