बिजनेस

NTPC Share Price Target 2024: एनटीपीसी का शेयर 5 फीसदी चढ़ा, जानें ब्रोकरेज ने कितना बढ़ाया टारगेट तो मिल रहा सपोर्ट

NTPC Share Price: सरकारी स्वामित्व वाली बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। जिसके बाद इसके शेयर में उछाल देखने को मिल रही है। यह एक महारत्न कंपनियों में शामिल है। एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 76,048 मेगावाट है।

Image

NTPC शेयर प्राइस टारगेट

Photo : Times Now Digital

NTPC Share Price Target 2024: सरकारी स्वामित्व वाली बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी का मार्केट कैप गुरुवार के इंट्रा-डे कारोबार में पहली बार 4 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। बीएसई पर शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 412.60 रुपये पर पहुंच गया, जो शेयर का एक नया हाई लेवल है। सुबह 10:03 बजे; 3.96 ट्रिलियन रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ एनटीपीसी 3.6 फीसदी बढ़कर 408 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक वर्ष में, भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने मजबूत मांग के कारण लगभग 90 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि बेंचमार्क सूचकांक में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

किस वजह से तेजी को मिला सपोर्ट

आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) के टॉप गेनर्स में यह शेयर शामिल हुआ। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है जिससे आज शेयरों को अच्छा सपोर्ट मिला। फिलहाल BSE पर यह 3.92 फीसदी की बढ़त के साथ 409.30 रुपये पर है। पिछले साल 31 जुलाई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 209.75 रुपये पर था।

NTPC Share Price Target 2024

जेएम फाइनेंशियल और एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग दोनों ने एनटीपीसी के शेयरों के लिए BUY रेटिंग जारी की है। जेएम फाइनेंशियल ने 414 रुपये का प्राइस टारगेट निर्धारित किया है, जबकि एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने 392 रुपये का प्राइस टारगेट निर्धारित किया है।

एनटीपीसी को महारत्न का दर्जा

30 जून, 2024 तक एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 76,048 मेगावाट (संयुक्त उद्यम/सहायक कंपनियों सहित) थी। एनटीपीसी को महारत्न का दर्जा दिया गया है। कोयला और गैस आधारित ताप विद्युत उत्पादन के अपने मुख्य व्यवसाय को जारी रखते हुए, कंपनी ने जलविद्युत विकास, बिजली व्यापार, कोयला खनन और नवीकरणीय परियोजनाओं (जैसे पवन और सौर) जैसी संबंधित गतिविधियों में विविधता लाई है। एनटीपीसी को उम्मीद है कि भारत में बिजली की जरूरत जीडीपी बढ़ोतरी के साथ बढ़ेगी। कंपनी ने कहा कि पीक लोड मांग और ऊर्जा की जरूरत दोनों में स्वस्थ गति से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article