VVIP Infratech IPO Listing Price: वीवीआईपी इंफ्राटेक का शेयर मंगलवार 30 जुलाई को लिस्ट हो गया है। इसने बीएसई एसएमई पर शानदार शुरुआत की है। वीवीआईपी इंफ्राटेक का शेयर 176.70 रु पर लिस्ट हुआ, जबकि इसके आईपीओ में शेयर का फाइनल प्राइस 93 रु फिक्स हुआ था। यानी इसकी लिस्टिंग आईपीओ प्राइस से 90% अधिक पर हुई है। वीवीआईपी इंफ्राटेक के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 91-93 रु था। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर आईपीओ प्राइस से 92.53 रु या 99.49 फीसदी की मजबूती के साथ 185.53 रु पर है।
ये भी पढ़ें -
लग गया अपर सर्किट
बता दें कि 90 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद वीवीआईपी इंफ्राटेक के शेयर में 5 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। ये एक एसएमई आईपीओ था, जिसमें लॉट साइज 1,200 शेयरों की थी। वीवीआईपी इंफ्राटेक का आईपीओ मंगलवार, 23 जुलाई को खुला और गुरुवार, 25 जुलाई को बंद हुआ।
आईपीओ को मिला शानदार रेस्पॉन्स
कंपनी के आईपीओ को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला। वीवीआईपी इंफ्राटेक के आईपीओ को कुल 236.92 गुना सब्सक्राइब किया गया। वीवीआईपी इंफ्राटेक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग, डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन में लगी हुई है।
इन प्रोजेक्ट्स में पानी की टंकियों, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, सेक्टर डेवलपमेंट, जल जीवन मिशन कार्य, विद्युत वितरण और 33 केवीए तक के सबस्टेशनों का निर्माण शामिल है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
