बिजनेस

Vraj Iron IPO: 75 रु पहुंचा व्रज आयरन एंड स्टील के IPO का GMP, पैसा लगाएं या नहीं, जानें एक्सपर्ट की राय

Vraj Iron and Steel IPO: व्रज आयरन एंड स्टील का आईपीओ 28 जून को बंद होकर 3 जुलाई को लिस्ट होगा। आईपीओ में लॉट साइज 171 शेयरों की है।

Image

75 रु पहुंचा व्रज आयरन एंड स्टील का GMP

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुला हुआ है व्रज आयरन एंड स्टील का आईपीओ
  • 28 जून को होगा बंद
  • 3 जुलाई को होगी लिस्टिंग

Vraj Iron and Steel IPO: बुधवार 26 जून से व्रज आयरन एंड स्टील का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसके आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। आईपीओ के दूसरे दिन गुरुवार को 2 बजे तक इश्यू को 11 गुना से अधिक सब्सक्राइब कर लिया गया है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 195-207 रु है। जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम 75 रु है। मगर ये लिस्टिंग तक घट बढ़ सकता है। आगे जानिए इस आईपीओ पर एक्सपर्ट की राय क्या है।

ये भी पढ़ें -

जानिए आईपीओ की डिटेल

व्रज आयरन एंड स्टील का आईपीओ 28 जून को बंद होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 3 जुलाई को होगी। कंपनी के आईपीओ में लॉट साइज 171 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 72 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके आईपीओ का साइज 171 करोड़ रु है।

एक्सपर्ट की राय

व्रज आयरन एंड स्टील छत्तीसगढ़ की स्टील मेकिंग कंपनी है। ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में हेम सिक्योरिटीज की आस्था जैन ने कंपनी को बढ़िया बताया है। उनके मुताबिक कंपनी का फाइनेंशियल प्रदर्शन, बिजनेस और CAGR (खासकर प्रॉफिट और नेट प्रॉफिट) काफी बढ़िया है। उन्होंने इसके मार्जिन और आरओई (रिटर्न ऑन इक्विटी) की भी तारीफ की।

पैसा लगाएं या नहीं

आस्था ने सारे पैरामीटर के मद्देनजर इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। उनके मुताबिक ये शेयर लिस्टिंग पर प्रॉफिट करा सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और आईपीओ पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article