Vodafone के शेयर होल्डर्स को झटका, 12% तक गिर गए शेयर; आखिर क्या है वजह?

गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान Vodafone Idea के शेयर अचानक 12% तक लुढ़क गए, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई। हफ्ते की शुरुआत में जिस राहत की उम्मीदें निवेशकों को थीं वो अब फीकी पड़ती जा रही हैं, आखिर ऐसा क्या हुआ कि कंपनी के शेयर एकदम से ही धड़ाम हो गए आइए जानते हैं...

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जब 30 अक्टूबर 2025 को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान शेयर 12% से ज्यादा टूट गया। यह गिरावट सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद देखने को मिली, जिसमें कंपनी को AGR बकाया मामले में बहुत कम राहत दी गई। कोर्ट ने सरकार को सिर्फ FY 2016-17 तक के ₹9,450 करोड़ के अतिरिक्त बकाए की दोबारा जांच की अनुमति दी है, जबकि बाकी बड़े बकायों पर कोई राहत नहीं मिली।

Vodafone share

इस खबर का सीधा असर बाजार में दिखाई दिया और BSE पर वोडाफोन आइडिया का शेयर ₹9.37 से गिरकर ₹8.21 तक आ गया। इसका असर दूसरी टेलीकॉम कंपनियों पर भी पड़ा और भारती एयरटेल के शेयर में भी करीब 1.5% की गिरावट आई।

End of Feed