Vodafone Idea: वीआई पर सरकार का रुख हुआ साफ, टेक ओवर का नहीं है कोई प्लान

Vodafone Idea: काफी समय से ऐसी अटकलें थी कि वीआई को बचाने के लिए केंद्र सरकार इसका अधिग्रहण कर सकती है। मगर अब चार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार का वीआई को टेक ओवर करने का कोई प्लान नहीं
  • संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने किया साफ
  • चौहान ने लोकसभा में दिया जवाब

Vodafone Idea: संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि कैश संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया (Vi) का अधिग्रहण करने की सरकार की कोई योजना नहीं है। दरअसल काफी समय से ऐसी अटकलें थी कि वीआई को बचाने के लिए केंद्र सरकार इसका अधिग्रहण कर सकती है। मगर अब चौहान ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। संसद में सवाल हुआ था कि क्या सरकार का घाटे में चल रही वीआई का अधिग्रहण करने की कोई योजना है? इस सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि विभाग के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

वीआई में सबसे बड़ी हिस्सेदार है सरकार

केंद्र सरकार इस साल फरवरी में 33.1% हिस्सेदारी के साथ वीआई में सबसे बड़ी शेयरधारक बन गई। दरअसल दूरसंचार विभाग ने 16,133 करोड़ रुपये के स्थगित एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) बकाया पर बने ब्याज को इक्विटी में बदल दिया। इससे सरकार की वीआई में हिस्सेदारी 33 फीसदी से अधिक बन गई।

End of Feed