बिजनेस

One Mobikwik IPO GMP: One Mobikwik के IPO को जोरदार रेस्पॉन्स, 4.5 गुना हुआ सब्सक्राइब, 135 रु चल रहा GMP

One Mobikwik Systems Limited IPO GMP: वन मोबिक्विक सिस्टम्स के आईपीओ में प्राइस बैंड 265-279 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 135 रु चल रहा है। यानी अगर इसके आईपीओ में 279 रु का प्राइस भी फिक्स होता है तो लिस्टिंग पर ये 48 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Image

One Mobikwik के IPO को कमाल का रेस्पॉन्स

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • One Mobikwik के IPO को कमाल का रेस्पॉन्स
  • 4.5 गुना हुआ सब्सक्राइब
  • 135 रु चल रहा GMP

One Mobikwik Systems Limited IPO GMP: आज बुधवार 11 दिसंबर से वन मोबिक्विक सिस्टम्स (One Mobikwik Systems IPO) का आईपीओ खुल गया है। इसके आईपीओ को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। करीब 2 बजे तक 4.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। आईपीओ में रखे गए 1,12,75,986 शेयरों के मुकाबले कंपनी को 5,01,09,168 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं। बता दें कि ये आईपीओ 13 दिसंबर को बंद होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर 18 दिसंबर को होगी।

ये भी पढ़ें -

One Mobikwik Systems Limited IPO GMP

वन मोबिक्विक सिस्टम्स के आईपीओ में प्राइस बैंड 265-279 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 135 रु चल रहा है। यानी अगर इसके आईपीओ में 279 रु का प्राइस भी फिक्स होता है तो लिस्टिंग पर ये 48 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। हालांकि जीएमपी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

One Mobikwik Systems IPO Detail

वन मोबिक्विक सिस्टम्स के आईपीओ में लॉट साइज 53 शेयरों की है। जबकि आईपीओ का साइज 572 करोड़ रु का है। 2 बजे तक रिटेल कैटेगरी को 18 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।

एंकर निवेशकों से जुटाए 257 करोड़ रुपये

इससे पहले 10 दिसंबर को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 257 करोड़ रुपये जुटाए थे। BSE की वेबसाइट पर अपलोड किए गए सर्कुलर के अनुसार, एंकर राउंड में हिस्सा लेने वाले विदेशी और घरेलू इंस्टीट्यूशंस में गवर्नमेंट पेंशन फंड (नॉर्गेस फंड), ईस्टस्प्रिंग इन्वेस्टमेंट, मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट, व्हाइट ओक कैपिटल, 360 वन एसेट एंड वेल्थ मैनेजमेंट, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (एमएफ), एक्सिस एमएफ, एसबीआई एमएफ और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article