Vishal Mega Mart IPO GMP Today: अब तक फुल सब्सक्राइब नहीं हुआ विशाल मेगा मार्ट का IPO, फिर भी GMP चल रहा 22 रु

Vishal Mega Mart IPO Subscription Status: विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ में प्राइस बैंड 74-78 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 22 रु है। अगर इसके आईपीओ में 78 रु का प्राइस फाइनल हो है तो लिस्टिंग पर ये मौजूदा जीएमपी के आधार पर 28 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विशाल मेगा मार्ट IPO का दूसरा दिन
  • फुल सब्सक्राइब नहीं हुआ
  • फिर भी जीएमपी पॉजिटिव

Vishal Mega Mart IPO Subscription Status: बुधवार 11 दिसंबर से विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart Limited IPO) का आईपीओ खुल गया। मगर दूसरे दिन गुरुवार की दोपहर तक भी इसका आईपीओ फुल सब्सक्राइब नहीं हो पाया है। गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक इसके आईपीओ को 0.93 गुना (93 फीसदी) सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ में ऑफर किए गए 71,79,48,719 शेयरों के मुकाबले कंपनी को 66,94,80,770 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं। ये आईपीओ शुक्रवार 13 दिसंबर को बंद होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर 18 दिसंबर को होगी।

Vishal Mega Mart IPO Subscription Status

विशाल मेगा मार्ट IPO का दूसरा दिन

ये भी पढ़ें -

End of Feed