Vedanta Share Price Target: शेयर बाजार में तेजी और गिरावट में सही रणनीति के साथ निवेश करना जरुरी है। अगर शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दिग्गज ब्रोकरेज CLSA ने Vedanta Share पर निवेश की रणनीति बताई है। तो चलिए उसके बारे में जानते हैं।
दिग्गज ब्रोकरेज CLSA ने Vedanta Share पर Buy रेटिंग दी है।
Vedanta पर CLSA ने क्या दी राय
दिग्गज ब्रोकरेज CLSA ने Vedanta Share में अपनी रेटिंग को अपग्रेड करते हुए इसकी रेटिंग Underperform से बढ़ाकर BUY कर दी है। इसके टारगेट को 260 रुपये से बढ़ाकर 390 रुपये कर दिया है। CLSA ने कहा कि Vedanta अपने कई तरह के एक्सपोजर के हिसाब से कमोडिटी अपसाइकल से लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में दिख रही है।
Vedanta Share Price History: 3 महीने में 38 फीसदी का रिटर्न
बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, पिछले 1 सप्ताह में कंपनी का स्टॉक करीब 17 प्रतिशत से ज्यादा उछला है। वही, पिछले 2 सप्ताह में इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 37.35 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर में 38.03 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है वही कंपनी का स्टॉक पिछले 3 महीने में करीब 38.03 उछला है।
वेदांता का 52 वीक हाई और लो
वेदांता का 52 वीक का उच्चतर स्तर 375.00 रुपये और इस कंपनी का 52 सप्ताह का निचला स्तर 207.85 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 1,38,688.61 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
