Vedanta Share Crash! क्यों बाजार खुलते ही 64% टूट गया ये दिग्गज शेयर, क्या है डीमर्जर प्लान?

दिग्गज माइनिंग कंपनी वेदांता के शेयर गुरुवार को बाजार खुलते ही अचानक 64% तक लुढ़क गए। हालांकि, शेयरों में आई इतनी बड़ी गिरावट के बाद भी निवेशकों को खास नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि यह डीमर्जर की वजह से हुआ है।

Vedanta Share Price Crash की बाजार में चर्चा है। हालांकि, एक ही झटके में वेदांता के शेयर में 64% की गिरावट के बाद भी निवेशक पैनिक नहीं हैं, क्योंकि उन्हें इससे खास नुकसान नहीं हुआ है। बल्कि, निवेशकों को उम्मीद है कि डीमर्जर के चलते आई गिरावट की भरपाई उन शेयरों से हो जाएगी, जो उन्हें डीमर्जर के चलते मिलने वाले हैं।

Vedanta

वेदांता के शेयर में आई गिरावट

कितने से कितने का हुआ शेयर?

वेंदांता का शेयर बुधवार को 773.60 रुपये पर बंद हुआ। लेकिन, गुरुवार को शेयर 289.50 रुपये खुला और करीब 64% की गिरावट के साथ 271.50 रुपये तक फिसल गया। आमतौर पर शेयरों में 10 से 20% की सर्किट लिमिट होती है। लेकिन, गुरुवार को वेदांता डीमर्जर (Vedanta Demerger) के चलते वेदांता के शेयरों की ट्रेडिंग स्पेशल प्राइस डिस्कवरी सेशन के तहत हुई, इस दौरान कोई सर्किट लिमिट नहीं होती है।

End of Feed