बिजनेस

Vedanta Share Price: वेदांता पर लगा 320 करोड़ रु का जुर्माना, अपील की चल रही तैयारी, जानें शेयर का क्या है हाल

Vedanta Share Price: गुरुवार को वेदांता के शेयर में मामूली कमजोरी दिख रही है। इसका शेयर BSE पर 434.70 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बिना किसी बढ़त-घटत के इसी भाव पर खुला। करीब सवा 2 बजे ये 1.20 रु या 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 433.50 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.69 लाख करोड़ रु है।

Image

वेदांता पर लगा 320 करोड़ रु का जुर्माना

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वेदांता के शेयर में कमजोरी
  • लगा 320 करोड़ का जुर्माना
  • विशाखापत्तनम केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय ने लगाया जुर्माना

Vedanta Share Price: वेदांता लिमिटेड पर जुर्माना लगा है। कंपनी पर 320 करोड़ रु का जुर्माना लगा है। बुधवार 13 नवंबर 2024 को कंपनी ने ऐलान किया कि इसे ऑयल इंडस्ट्री डेवलपमेंट सेस और लागू ब्याज के साथ कुल 320 करोड़ रु का जुर्माना भरने का नोटिस मिला है। वेदांता की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह नोटिस दिसंबर 2019 और मार्च 2023 के बीच की अवधि के लिए रावा तेल और गैस ब्लॉक में भागीदार वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से भुगतान न किए गए सेस से संबंधित है।

ये भी पढ़ें -

फाइनेंशियल असर नहीं पड़ेगा

वेदांता ने स्पष्ट किया कि यह मांग केवल वीडियोकॉन के सेस के हिस्से के लिए है, इसलिए वेदांता के हिस्से पर कोई जुर्माना नहीं है। यह ऑर्डर विशाखापत्तनम केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय द्वारा जारी किया गया।

वेदांता अब उचित प्राधिकारी के सामने अपील करने के ऑप्शन का आकलन कर रही है। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि इस आदेश का उसके अपने फाइनेंशियल रिजल्ट पर कोई ऑपरेशनल या फाइनेंशियल इम्पैक्ट नहीं पड़ेगा।

शेयर का क्या है हाल (Vedanta Share Price)

गुरुवार को वेदांता के शेयर में मामूली कमजोरी दिख रही है। इसका शेयर BSE पर 434.70 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बिना किसी बढ़त-घटत के इसी भाव पर खुला। करीब सवा 2 बजे ये 1.20 रु या 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 433.50 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.69 लाख करोड़ रु है।

बीते 5 दिनों में वेदांता का शेयर करीब 7 फीसदी फिसल चुका है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article