Vedanta ED Raid : ED ने FEMA मामले में वेदांता समूह के ठिकानों पर ली तलाशी

ED ने FEMA के मामले में वेदांता समूह के कई ठिकानों पर तलाशी ली है। वहीं, कंपनी के प्रवक्ता ने ED की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि कंपनी जांच में सहयोग कर रही है।

Vedanta ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) से जुड़े मामले में मशहूर उद्योगपति अनिल अग्रवाल की मल्टीनेशनल माइनिंग कंपनी वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक तलाशी की यह कार्रवाई सोमवार 1 जून से चल रही है। फिलहाल, ED की तरफ से इस कार्रवाई के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी ने रेड की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी का पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Vedanta ED Raid

वेदांता पर ईडी की कार्रवाई

रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सेंट्रल एजेंसी ने FEMA एक्ट के तहत मल्टीनेशनल माइनिंग कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की, जिसके बाद यह तलाशी शुरू हुई। वेदांता के खिलाफ यह जांच लगभग एक महीने बाद हुई है, जब कंपनी ने अपने सिक्योर्ड क्रेडिटर्स से 6 अलग-अलग कंपनियों में बंटने के बड़े डीमर्जर प्लान के लिए मंजूरी ले ली थी।

End of Feed