बिजनेस

SIP से बनाना है ₹50 लाख का फंड? जानिए 10 और 20 साल के लिए हर महीने कितना करना होगा निवेश

अगर आप सिप के जरिेय बड़ा फंड बनना चाहते हैं तो लंबी अवधि के नजरिये से निवेश करें। ऐसा कर आप छोटी सिप से भी लाखों का फंड जमा कर सकते हैं।

Image

सिप का कमाल

पिछले दो साल में शेयर बाजार ने निवेशकों को निराश किया है। इसके चलते SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवशकों को बहुत ही मामूली या निगेटिव रिटर्न मिला है। इसके बावजूद हर महीने SIP के जरिये हजारों करोड़ रुपये का निवेश स्टॉक मार्केट में हो रहा है। इसकी वजह यह है कि आज भी छोटे निवेशकों का सिप पर भरोसा बना हुआ है। सिप का लचीलापन इसकी सबसे बड़ी वजह है। ऐसे में अगर आप सिप से 1 करोड़ रुपये का फंड जमा करना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि 10 और 20 साल के लिए हर महीने कितना निवेश करना होगा।

10 साल में 50 लाख जमा करने के लिए कितना निवेश?

अगर आप 10 साल में SIP के जरिये 50 लाख रुपये जमा करना चाहते हैं तो आपको हर महीने 23000 रुपये जमा करने होंगे। इस पर जरूरी है कि आपको सालाना 12 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिले। 10 साल में आप 27,60,000 रुपये निवेश करेंगे, जिसपर 12 प्रतिशत के अनुमानित रिटर्न से करीब ₹23,92,825 का रिटर्न मिलेगा। इस तरह आप 10 साल बाद करीब ₹51,52,825 के मालिक हो जाएंगे।

20 साल में 50 लाख जमा करने के लिए कितना निवेश?

अगर आप 20 साल में SIP के जरिये 50 लाख रुपये जमा करना चाहते हैं तो आपको हर महीने 11000 रुपये जमा करने होंगे। इस पर जरूरी है कि आपको सालाना 12 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिले। 20 साल में आप 26,40,000 रुपये निवेश करेंगे, जिसपर 12 प्रतिशत के अनुमानित रिटर्न से करीब ₹74,78,431 का रिटर्न मिलेगा। इस तरह आप 20 साल बाद करीब ₹1,01,18,431 के मालिक हो जाएंगे।

लंबी अवधि में छोटी पूंजी से बड़ा फंड

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में समय बिताना अक्सर बाजार को टाइम करने से ज्यादा शक्तिशाली होता है, क्योंकि निवेश की लंबी अवधि कंपाउंडिंग को काम करने के लिए ज्यादा समय देती है। 10 साल में 50 लाख रुपये का लक्ष्य रखने वाले निवेशक को, 20 साल के लक्ष्य के लिए जरूरी मासिक SIP आधा से कम निवेश करना पड़ता है। दूसरे शब्दों में, निवेश को ज्यादा समय देने से मासिक बोझ काफी कम हो सकता है।

इन गलतियों से बचें

कई निवेशक हाल के परफॉर्मेंस के आधार पर बार-बार निवेश बदलकर ज्यादा रिटर्न पाने की गलती करते हैं। आप यह गलती नहीं करें। इससे कम रिटर्न और जोखिम बढ़ जाता है। दूसरी ओर, स्टेप-अप SIP निवेशकों को इनकम बढ़ने के साथ-साथ धीरे-धीरे निवेश बढ़ाने की सुविधा देती है, जिससे वे कम समय में ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article