Varun Beverages Stock Split: वरुण बेवरेजेज के शेयरों में 12 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत की उछाल आई। अब इसके शेयर एक्स-स्टॉक स्प्लिट पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 2:5 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी थी। यानी हर 5 रु (फेस वैल्यू) के शेयर को 2 रु के शेयर में स्प्लिट/टुकड़े कर दिया गया है। इससे शेयर की मार्केट वैल्यू करीब 60 फीसदी घट गई है। करीब पौने 11 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 27.40 रु या 4.37 फीसदी की मजबूती के साथ 655 रु पर है।
ये भी पढ़ें -
कितने से कितने पर आया शेयर
शेयर स्प्लिट के बाद स्टॉक की कीमत 1,569.15 रुपये के पिछले बंद भाव से गिरकर 635.50 रुपये पर आ गई, क्योंकि स्प्लिट के चलते शेयर का मार्केट रेट भी घटा है। बता दें कि कंपनियां अक्सर प्रति शेयर कीमत कम करने के लिए स्टॉक स्प्लिट करती हैं, जिससे शेयर छोटे निवेशकों के लिए अधिक किफायती बन जाते हैं।
हालाँकि, इससे निवेशकों की निवेश वैल्यू में कोई बदलाव नहीं आता है। कम कीमत पर शेयरों की संख्या बढ़ाकर, स्टॉक स्प्लिट का मकसद ट्रेडिंग वॉल्यूम और लिक्विडिटी को बढ़ाना है।
12 सितंबर थी रिकॉर्ड डेट
वरुण बेवरेजेज ने 12 सितंबर को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में तय किया था, जो कंपनी के लेटेस्ट स्टॉक स्प्लिट के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करने की डेडलाइन थी। इस विभाजन में, 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक मौजूदा शेयर को 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयरों में विभाजित किया गया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
