बिजनेस

Bajaj Housing IPO Allotment: शानदार रहा बजाज हाउसिंग का IPO, 75 रु पहुंचा GMP, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Bajaj Housing Finance IPO Allotment Status: बजाज हाउसिंग का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 75 रु हो गया है। इससे ये लिस्टिंग पर ही निवेशकों का पैसा डबल से अधिक कर सकता है।

Image

बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज हाउसिंग का IPO रहा जोरदार
  • 67 गुना से अधिक हुआ सब्सक्रिप्शन
  • 75 रु पहुंचा GMP

Bajaj Housing Finance IPO Allotment Status: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला। इसके आईपीओ को 67.43 गुना सब्सक्राइब किया गया। 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के आवेदन मिले। जबकि आज 12 सितंबर को इसका अलॉटमेंट फाइनल हो सकता है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन इंस्टीट्यूशनल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स की मजबूत डिमांड के बीच मिला। इससे पहले, कोल इंडिया लिमिटेड (2008) और मुंद्रा पोर्ट (2007) के आईपीओ ने सब्सक्रिप्शन राशि के मामले में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार किया था।

ये भी पढ़ें -

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

आईपीओ के लिए बोली लगाने वाले लोग बजाज हाउसिंग के आईपीओ के रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट या बीएसई पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं -

  • ये रजिस्ट्रार का डायरेक्ट लिंक है। इस पर क्लिक करें
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी को सेलेक्ट करें
  • पैन, ऐप्लिकेशन नंबर या डीपी क्लाइंट आईडी जैसी डिटेल भरकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा

बीएसई पर कैसे चेक करें

  • बीएसई पर बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस कैसे करें चेक
  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की वेबसाइट खोलें
  • 'इंवेस्टर्स' ऑप्शन पर क्लिक करें
  • 'इंवेस्टर्स' ड्रॉपडाउन पर, 'इश्यू अलॉमेंट स्टेटस' पर क्लिक करें
  • 'अलॉटमेंट स्टेटस चेक' पर क्लिक करें
  • इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें
  • 'इश्यू नेम' समेत बाकी जरूरी डिटेल दर्ज करें
  • पैन नंबर दर्ज करें और स्टेटस चेक करने के लिए सर्च पर क्लिक करें

बजाज हाउसिंग का जीएमपी (Bajaj Housing Finance GMP)

आईपीओ वॉच के अनुसार बजाज हाउसिंग का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 75 रु हो गया है। इससे ये लिस्टिंग पर ही निवेशकों का पैसा डबल से अधिक कर सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ अलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article