US-Asian Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट, एशियाई बाजारों में भी दिखा असर

US-Asian Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार में एक दिन पहले आई तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। गुरुवार को दिनभर काफी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिली। शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी इसका असर दिखा।

US-Asian Stock Market: बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन और अन्य देशों के लिए टैरिफ में 90 दिनों की राहत की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त उछाल देखा गया था। लेकिन यह तेजी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। गुरुवार को बाजार ने भारी उतार-चढ़ाव के बाद कमजोरी के साथ सत्र समाप्त किया। निवेशकों की चिंता इस बात को लेकर बनी रही कि टैरिफ का मुद्दा पूरी तरह सुलझा नहीं है।

US-Asian Stock Market

अमेरिकी और एशियन शेयर बाजार में गिरावट

प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट

गुरुवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,014 अंक या 2.5% गिरकर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 3.46% और नैस्डैक कंपोजिट में 4.31% की गिरावट आई। सत्र के दौरान डॉव जोन्स 2,100 अंकों से ज्यादा टूटा था, लेकिन अंत में कुछ रिकवरी देखने को मिली।

End of Feed