Crude Oil Price Spike : अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर से भड़क गई है। दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल रूट होर्मुज स्ट्रेट कमर्शियल शिपिंग के लिए फिर से बंद हो गया है। दोनों देशों के बीच जंग बढ़ने से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव है। इसके चलते Brent Crude Oil Price 85 डॉलर प्रति बैरल पार हो गया है।
होर्मुज बंद क्रूड के दाम बढ़े
क्रूड ऑयल में आई तेजी की वजह से Global Share Market में भी निवेशकों के बीच डर का माहौल है। भारतीय शेयर बाजार का फ्यूचर इंडेक्स Gift Nifty भी 160 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जो बताता है कि आज भारतीय बाजार में भी बिकवाली हावी रह सकती है। ब्रेंट क्रूड जहां 85.65 डॉलर प्रति बैरल तक उछल गया है। वहीं, WTI क्रूड 80.42 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है।
अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों पर दबाव
ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू होने का असर अमेरिकी बाजार पर भी देखने को मिला है। Dow Jones Futures फिलहाल 116 अंक (0.22%) नीचे 52,382 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले S&P 500 में 0.79% की गिरावट देखने को मिली, जबकि नैस्डैक 1.55% टूटकर सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला प्रमुख इंडेक्स रहा।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
एशिया के प्रमुख बाजारों में भी अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। जापानी बेंचमार्क Nikkei 225 जहां हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, हैंग सेंग 1.35%, ताइवान वेटेड 0.92% और स्ट्रेट्स टाइम्स 0.74% कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, दक्षिण कोरियाई बेंचमार्क KOSPI 0.59% चढ़ा!
सोने में हल्की कमजोरी
सोने की कीमतों में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं आया है। गोल्ड 4,000.97 डॉलर पर 0.02% की मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।
वहीं, डॉलर इंडेक्स 101.24 पर लगभग सपाट है। मजबूत डॉलर का असर उभरते बाजारों में विदेशी निवेश के प्रवाह पर पड़ सकता है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : India Trade Deficit : जून में 59% बढ़ा भारत का व्यापार घाटा, 30.43 अरब डॉलर पहुंचा
