बिजनेस

चांदी का भाव आज का 14 जुलाई 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें पटना से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 14 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 14 July 2026 : ईरान-अमेरिका में फिर बढ़े तनाव के बीच चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 0.14% गिरकर यानी 299 रुपये लुढ़ककर 217419 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,17,718 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 57.79 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,17,750 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 2,18,722 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गया। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 14 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार1 किलो1 औंस1 तोला
999 फाइन चांदी₹217,750₹6,173₹2,540
925 स्टर्लिंग चांदी₹201,419₹5,710₹2,349
900 कॉइन चांदी₹195,975₹5,556₹2,286
800 जर्मन चांदी₹174,200₹4,938₹2,032

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,400₹24,000₹2,40,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,400₹24,000₹2,40,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

पश्चिम एशिया में अनिश्चितता बने रहने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये फिसल गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, चांदी की कीमत भी 2,000 रुपये घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी का भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी की कीमत 2.32 प्रतिशत घटकर 58.47 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

अमेरिका-ईरान संघर्ष में ताजा वृद्धि के कारण तेल की कीमतें बढ़ने और डॉलर में तेजी आने से सोमवार को चांदी का वायदा भाव 3,783 रुपये गिरकर 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,783 रुपये यानी 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,18,881 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले सप्ताह चांदी 14,746 रुपये या 6.2 प्रतिशत टूटकर 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सितंबर डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 1.68 डॉलर या 3 प्रतिशत टूटकर 58.47 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article