शुक्रवार को अमेरिकी बाजार धड़ाम हुआ, सोमवार को भारतीय स्टॉक मार्केट में क्या होगा? जानें यहां

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट आई। अब निवेशकों की नजर सोमवार से शुरू हो रहे भारतीय बाजार पर है। भारतीय बाजार में उतार—चढ़ाव की आशंका है।

शेयर बाजार की दिशा अगले सप्ताह पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों पर इसके प्रभाव और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों पर निर्भर करेगी। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में आई भारी गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह की शुरुआत सतर्कता के साथ हो सकती है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए, नैस्डैक कंपोजिट में 4.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में 2.64 प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.35 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा मानसून और मुद्रास्फीति के आंकड़ों की घोषणा भी महत्वपूर्ण कारक होंगे जिन पर नजर रखनी होगी। बाजार में गिरावट की आशंका है। इसलिए छोटे निवेशक विशेष सावधानी बरतें।

Stock Market News

शेयर बाजार

महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी नजर

रेलिगेयर ब्रोकिंग के शोध प्रमुख अजित मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह बाजार की दिशा प्रमुख महंगाई और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। भारत में निवेशक 12 जून को जारी होने वाले मई माह के मुद्रास्फीति के आंकड़ों और विदेशी मुद्रा भंडार आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखेंगे। मिश्रा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान वार्ता और कच्चे तेल की कीमतें, मुद्रा का उतार-चढ़ाव और समग्र जोखिम लेने की धारणा पर पड़ने वाले प्रभाव पर निवेशकों की नजर रहेगी।

End of Feed