बिजनेस

Global Market Sell Off: अमेरिका में मंदी की आहट से US Market में हाहाकार ! एशिया के बाद भारतीय शेयर बाजार भी धड़ाम

Global Market Sell Off: अमेरिकी शेयर बाजार में बिकवाली के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस बात से इनकार कर दिया कि उनकी टैरिफ पॉलिसी से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी नहीं आ सकती।

Image

अमेरिका में मंदी की आहट !

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में मंदी की आहट
  • US Market में हाहाकार
  • एशियाई-भारतीय शेयर बाजार भी धड़ाम

Global Market Sell Off: अमेरिकी शेयर बाजार में बिकवाली के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस बात से इनकार कर दिया कि उनकी टैरिफ पॉलिसी से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी नहीं आ सकती। इस बीच अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट आई क्योंकि संभावित आर्थिक मंदी के बारे में निवेशकों की चिंताएं ट्रंप की टिप्पणी से बढ़ गईं, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था "ट्रांजिशन के दौर" में है। वहीं मेक्सिको, कनाडा और चीन पर उनकी उतार-चढ़ाव भरी ट्रेड पॉलिसी उपभोक्ता मांग और कॉर्पोरेट निवेश को कम कर सकती है।

ये भी पढ़ें -

ढह गए अमेरिकी इंडेक्स

न्यूयॉर्क में Nasdaq ने साल 2022 के बाद से सबसे खराब दिन दर्ज किया। बेंचमार्क एसएंडपी 500, जो सबसे बड़ी अमेरिकी कंपनियों को ट्रैक करता है, भी फरवरी के अपने उच्च स्तर से 8 प्रतिशत से अधिक गिर गया है।

कल डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 4 प्रतिशत गिरकर लगभग छह महीने के निचले स्तर पर आ गया। सोमवार को एसएंडपी 500 का कारोबारी दिन 2.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ - जो सितंबर के बाद से इसका सबसे निचला बंद स्तर और दिसंबर के बाद से इसकी सबसे बड़ी दैनिक प्रतिशत गिरावट थी।

एलन मस्क की टेस्ला का निकला दम

ट्रंप के सहयोगी एलन मस्क की Tesla के शेयरों में करीब 15.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप दिग्गज Nvidia में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। मेटा, अमेजन और अल्फाबेट समेत अन्य प्रमुख टेक शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई।

एशियाई बाजारों का बुरा हाल

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 225 2.5 प्रतिशत नीचे गिर गया, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.3 प्रतिशत नीचे फिसला और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 1.8 प्रतिशत नीचे आ गया। वॉल स्ट्रीट में गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर भी मंगलवार को गिरावट के साथ खुले।

भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट है। करीब 9.40 बजे सेंसेक्स 73,791.37 पर है। सेंसेक्स में इस समय 323.80 अंक या 0.44 फीसदी की कमजोरी है। वहीं निफ्टी इस समय 93.60 अंक या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 22,366.70 पर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article