बिजनेस

Gold-Silver Price Today 11 March 2025: सोना-चांदी के दाम में फिर उठा-पटक, घटी या बढ़ी, जानें अपने शहर के रेट

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 11th March 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। यहां आपको हर ताजा अपडेट मिलेगा, साथ ही अपने शहर में आज के रेट भी जान सकते हैं। आमतौर पर, ज्वेलरी में 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, जिसकी शुद्धता 91.6% होती है। हालांकि, कई बार इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट बताकर बेचा जाता है। इसलिए, जब भी आभूषण खरीदें, तो उसकी हॉलमार्किंग की जांच अवश्य करें।

Image

आज का सोने-चांदी का रेट

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 March 2025: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। 24 कैरेट सोने का दाम मंगलवार को 85932 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 86024 रुपये पर आ गया। दूसरी तरफ चांदी का रेट 96634 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 96626 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99985932 रुपये85723 रुपये 86024 रुपये
सोना 99585588 रुपये85380 रुपये85680 रुपये
सोना 91678714 रुपये78522 रुपये78798 रुपये
सोना 75064449 रुपये64292 रुपये64518 रुपये
सोना 58550270रुपये50148 रुपये50324 रुपये
चांदी 99996634 रुपये/किलो95875 रुपये/किलो96626 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹80510₹87830₹66360
मुंबई में सोना का भाव₹80510₹87830₹65880
दिल्ली में सोना का भाव₹80660₹87980₹66000
कोलकाता में सोना का भाव₹80510₹87830₹65880
अहमदाबाद में सोना का भाव₹80560₹87880₹65920
जयपुर में सोना का भाव₹80660₹87980₹66000
पटना में सोना का भाव₹80560₹87880₹65920
लखनऊ में सोना का भाव₹80660₹87980₹66000
गाजियाबाद में सोना का भाव₹80660₹87980₹66000
नोएडा में सोना का भाव₹80660₹87980₹66000
अयोध्या में सोना का भाव₹80660₹87980₹66000
गुरुग्राम में सोना का भाव₹80660₹87980₹66000
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹80660₹87980₹66000

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article