US Market Crash : कोविड के बाद सबसे बड़ी तबाही, Nasdaq 5.5% लुढ़का, 3 ट्रिलियन डॉलर साफ

अमेरिकी बाजार में कोविड के बाद सबसे बड़ी तबाही देखने को मिली है। AI Stocks में आई बिकवाली के चलते एक ही दिन में 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा मार्केट कैप साफ हो गया है।

US Market Crash : मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों के बाद अमेरिकी बाजार में बड़ा क्रैश आया है। गुरुवार को टेक हैवी इंडेक्स नैस्डेक (Nasdaq) 5.5 फीसदी लुढ़क गया। वहीं, Dow Jones 1800 अंक लुढ़क गया। बाजार में हुई बिकवाली के चलते अमेरिकी बाजार से एक ही दिन में करीब 3 ट्रिलियन डॉलर (₹283 लाख करोड़) साफ हो गए हैं।

US Market Crash

अमेरिकी बाजारों में बड़ी तबाही

चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत मिलने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर पर रेगुलेशन और डेटा सेंटर के विस्तार में सुस्ती की आशंका ने वॉल स्ट्रीट की तेजी पर ब्रेक लगा दिया। टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर शेयरों में भारी बिकवाली से Nasdaq Composite 5.5% टूट गया। वहीं Dow Jones 1,842.69 अंक और S&P 500 331.94 अंक लुढ़क गया। अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख इंडेक्स में अप्रैल 2025 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज हुई। वहीं Philadelphia Semiconductor Index की गिरावट मार्च 2020 यानी कोविड के शुरुआती दौर के बाद सबसे बड़ी रही।

End of Feed