अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल के दाम में उछाल, Brent Crude Oil Price 90 डॉलर के पार

अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर भड़कने का असर तेल बाजार पर दिखने लगा है। Brent Crude का दाम सोमवार सुबह 3 फीसदी से ज्यादा उछलकर 90 डॉलर प्रति बैरल पार हो गया है।

US Iran के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखने लगा है। सोमवार को Brent Crude 3% से अधिक चढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी WTI Crude Oil भी करीब 85 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। पिछले सप्ताह भी दोनों प्रमुख बेंचमार्क में लगभग 16% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

Brent Crude Oil Price

क्रूड ऑयल के दाम में तेजी

तेल की कीमतों में यह तेजी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष और गहरा गया है। इसका सबसे बड़ा असर होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही बंद होने की वजह से पर पड़ रहा है, जहां से दुनिया के लगभग 20% तेल का समुद्री व्यापार होता है। इस रणनीतिक जलमार्ग दोनों देशों के बीच युद्ध फिर भड़कने की वजह से फिर से बंद हो गया है।

End of Feed