अमेरिका ने 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्यों?

Donald Trump sanctions On Indian Companies: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरानी पेट्रोकेमिकल उत्पादों से जुड़े लेन-देन के चलते 6 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। यह कार्रवाई ईरान की सरकार की आय के स्रोत बंद करने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा है। अमेरिका ने ईरान पर आतंकवाद को वित्तपोषण करने और मध्य पूर्व में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।

Donald Trump sanctions On Indian Companies : डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स से जुड़े लेन-देन करने के लिए 6 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह कदम ईरान सरकार के राजस्व स्रोतों को बंद करने के अमेरिका के व्यापक प्रयास का एक हिस्सा है। ईरान पर आतंकवाद को फाइनेंसिंग करने और मध्य पूर्व को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। बुधवार को जारी एक बयान में अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि भारत, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की और इंडोनेशिया स्थित कंपनियों सहित 20 वैश्विक संस्थाओं को ईरानी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स के ट्रांसशिपमेंट, बिक्री और खरीद में उनकी संलिप्तता के लिए प्रतिबंधित किया गया है। विभाग ने कहा कि कोई भी देश या व्यक्ति जो ईरानी तेल या पेट्रोकेमिकल खरीदने का विकल्प चुनता है, वह खुद को अमेरिकी प्रतिबंधों के जोखिम में डालता है।

Donald Trump sanctions On Indian Companies

अमेरिका ने ईरानी पेट्रोकेमिकल कारोबार में लिप्त 6 भारतीय कंपनियों पर कसा शिकंजा (तस्वीर-AP)

प्रतिबंधित लिस्ट में 6 भारतीय कंपनियां कौन-कौन?

  • कंचन पॉलिमर्स: फरवरी और जुलाई 2024 के बीच यूएई स्थित तानाइस ट्रेडिंग से 1.3 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की ईरानी पॉलीइथाइलीन का आयात किया।
  • अलकेमिकल सॉल्यूशंस: एक पेट्रोकेमिकल व्यापारी जिसने 2024 के दौरान 84 मिलियन डॉलर से अधिक के ईरानी प्रोडक्ट्स खरीदे।
  • रमणिकलाल एस गोसालिया एंड कंपनी: जनवरी 2024 और जनवरी 2025 के बीच मेथनॉल और टोल्यूनि सहित 22 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की खरीदारी में शामिल।
  • जुपिटर डाई केम प्राइवेट लिमिटेड: इसी अवधि के दौरान 49 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के ईरानी टोल्यूनि का आयात किया।
  • ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड: 51 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के सौदों में शामिल।
  • पर्सिस्टेंट पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड: पिछले वर्ष इसी तरह के 14 मिलियन डॉलर से अधिक के लेनदेन किए।

End of Feed