US FED ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, 2026 में सस्ते कर्ज की उम्मीदों को झटका

अमेरिकी केंद्रीय बैंक US FED ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ट्रंप के हैंडपिक्ड फेड चेयरमैन केविन वॉर्श की अध्यक्षता में यह पहली मीटिंग थी। हालांकि, रेट स्थिर रखने से ज्यादा चिंता हॉकिश आउटलुक रहा।

FOMC statement

us fed Kewin warsh

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर रखी स्थिर

US FED RATE JUNE 2026 : अमेरिका के केंद्रीय बैंंक US FED की ओपन मार्केट कमेटी ने ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि, यह फैसला बाजार की अपेक्षा के मुताबिक है। लेकिन, उन लोगों की उम्मीदों को झटका जरूर लगा है, जो मान रहे थे कि केविन वॉर्श (Kevin Warsh) पॉलिसी आउटलुक को डोविश कर सकते हैं, जिससे इस साल आगे चलकर रेट कट की गुंजाइश बन सकती है।

ट्रंप के हैंडपिक्ड फेड चेयरमैन से अपेक्षा की जा रही थी कि वे ट्रंप की मर्जी के मुताबिक रेट कट करेंगे। ट्रंप लगातार रेट कट करने की पैरवी करते रहे हैं। लेकिन, केविन वॉर्श की अध्यक्षता में हुई US Federal Reserve की बैठक ब्याज दरों को स्थिर रखते हुए पॉलिसी आउटलुक हॉकिश रखा गया है। ऐसे में अब रेट बढ़ेगा या नहीं, यह तो तय नहीं है। लेकिन, 2026 में रेट कट की उम्मीदें पूरी तरह खत्म मानी जा रही है।

End of Feed