US-China Trade War : ट्रंप ने जिनपिंग को दिया बड़ा झटका! अलीबाबा और BYD सहित 188 चीनी कंपनियां की ब्लैकलिस्ट

ट्रंप ने जिनपिंग को ऐसा झटका दिया है, जिससे चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार और भड़कना तय हो गया है। ट्रंप प्रशासन ने अलीबाबा, BYD और यूनीट्री जैसी कई बड़ी चीनी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

US China Trade War Update : पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दर्जनों से ज्यादा शीर्ष अमेरिकी कारोबारियों के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बीजिंग में मुलाकात की थी। इस दौरान लगा था कि अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चला आ रहा ट्रेड वार खत्म होगा। लेकिन, इस दौरे का कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। बल्कि, दोनों देशों के बीच ट्रेड वार के मोर्चे पर तनाव बढ़ रहा है।

US China Trade War

अब और भड़केगा दोनों देशों के बीच ट्रेड वार

US Media रिपोर्ट्स के मुताबिक Pentagon ने चीन की कई सबसे बड़ी और दिग्गज कंपनियों को अपनी उस 'ब्लैकलिस्ट' में डाल दिया है, जिन पर चीनी सेना (PLA) को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद पहुंचाने का आरोप है। इस लिस्ट में ई-कॉमर्स किंग अलीबाबा (Alibaba), सर्च इंजन बैडू (Baidu) और दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निर्माता BYD जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

End of Feed