NPCI: खूब हो रही है यूपीआई से लेनदेन, सितंबर में पेमेंट की संख्या 31 प्रतिशत बढ़कर 19.63 अरब हुई

1 अक्टूबर से सरकारी ई-मार्केटप्लेस लेनदेन की सीमा 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए प्रति लेनदेन कर दी गई है। यात्रा बुकिंग, ऋण चुकौती और ईएमआई संग्रह के लिए प्रति लेनदेन सीमा भी 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है।

इस साल सितंबर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 19.63 अरब हो गई है। साथ ही, इन लेनदेन की वैल्यू सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 24.90 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। यह जानकारी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (एनपीसीआई) की ओर से बुधवार को दी गई।

UPI

UPI/PHOTO-istock

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक मासिक आधार पर भी यूपीआई लेनदेन की वैल्यू में बढ़त देखी गई है, जो कि अगस्त में 24.85 लाख रुपए थी। एनपीसीआई के मुताबिक, औसत प्रति दिन लेनदेन की वैल्यू सितंबर में बढ़कर 82,991 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है, जो कि अगस्त में 80,177 करोड़ रुपए थी।

End of Feed