UPI या डेबिट-क्रेडिट कार्ड, पेमेंट का कौन सा तरीका है सबसे किफायती?

डिजिटल पेमेंट के जमाने में UPI, डेबिट और क्रेडिट कार्ड में से कौन-सा तरीका आपके लिए सबसे सस्ता और फायदेमंद है? जानिए रोजमर्रा के खर्चों, छिपे हुए चार्जेस और रिवॉर्ड्स के लिहाज से आपके लिए क्या बेहतर रहेगा।

आज के डिजिटल युग में कैश का इस्तेमाल लगभग बंद सा हो गया है और उसकी जगह UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ने ले ली है। सब्जी खरीदने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक, हम हर जगह डिजिटल पेमेंट का ही सहारा लेते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि जेब के लिहाज से पेमेंट का कौन-सा जरिया सबसे सस्ता और बेहतर है? क्या सीधे बैंक खाते से UPI करना फायदेमंद है या फिर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना समझदारी है? दरअसल, इन तीनों ही ऑप्शंस के अपने अलग-अलग फायदे और नुकसान हैं, जो आपकी जरूरतों और खर्च करने के तरीके पर निर्भर करते हैं।

Online payment

पेमेंट का कौन सा तरीका है सबसे किफायती?

पेमेंट का कौन सा तरीका है सबसे सस्ता?

अगर बात सबसे सस्ते और आसान ऑप्शन की करें, तो UPI इस मामले में सबसे आगे नजर आता है। आम ग्राहकों के लिए बैंक खाते से सीधे किए जाने वाले UPI ट्रांजैक्शन पूरी तरह से फ्री होते हैं। इसमें आपसे न तो कोई extra charge लिया जाता है और न ही कोई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) कटता है। यानी आप जितने रुपये की खरीदारी करते हैं, ठीक उतनी ही रकम आपके खाते से कटती है और दुकानदार को मिलती है। यही वजह है कि छोटे-मोटे और रोजमर्रा के लेनदेन के लिए UPI को सबसे किफायती और पसंदीदा विकल्प माना जाता है, जिससे आपके बजट पर भी पूरा कंट्रोल रहता है।

End of Feed