बिजनेस

जनता परेशान! Paytm और PhonePe से नहीं कर पा रहे थे भुगतान; अब UPI सेवाएं हुईं सामान्य

UPI Down: दिल्ली एनसीआर सहित देशभर में डिजिटल पेमेंट को लेकर जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यूजर्स Google Pay, Paytm, PhonePe सहित अन्य बैंकिंग ऐप के माध्यम से भुगतान नहीं कर पा रहे थे। जिसको लेकर देशभर से शिकायतें सामने आईं। हालांकि, बाद में यूपीआई सेवाएं सामान्य हो गईं।

Image

डिजिटल पेमेंट फोनपे

Photo : iStock

UPI Down: दिल्ली एनसीआर सहित देशभर में डिजिटल पेमेंट को लेकर जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूजर्स Google Pay, Paytm, PhonePe सहित अन्य बैंकिंग ऐप के माध्यम से भुगतान नहीं कर पा रहे थे। ऐसा इसलिए है, क्योंकि देशभर की यूपीआई सेवाएं प्रभावित हुई थीं। हालांकि, बाद में सेवाएं सामान्य हो गईं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, बुधवार की शाम को यूपीआई सेवाएं प्रभावित हुई थीं, जिसकी वजह से यूजर्स फंड ट्रांसफर, लेनदेन और लॉगिन एक्सेस सहित इत्यादि समस्याओं से जूझते रहे।

पेमेंट नहीं होने से यूजर्स हुए परेशान

देखते ही देखते बुधवार की शाम शिकायतों में भारी इजाफा हुआ। शाम 7 बजे के बाद आउटेज ग्राफ में 2,300 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। बकौल डाउनडिटेक्टर, Google Pay के यूजर्स को सबसे ज्यादा दिक्कतें हुईं। इसके बाद वेबसाइट और एप संबंधी समस्याएं भी दर्ज हुईं। पेटीएम का हाल भी कुछ-कुछ ऐसा ही रहा। पेटीएम यूजर्स पेमेंट नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में 86 फीसदी शिकायतें भुगतान से संबंधित रहीं, जबकि लॉगिन और खरीदारी संबंधी समस्याओं के मामले क्रमश: 9 और 6 फीसदी थी।

Digital Payment

डिजिटल पेमेंट

एनपीसीआई ने बताया कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को बीच-बीच में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण यूपीआई में आंशिक गिरावट आई थी। अब इसे सुलझा लिया गया है और सिस्टम स्थिर हो गया है।

बैंकिंग सेवाएं भी हुई थीं प्रभावित

यूपीआई लेनदेने के साथ ही बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं। SBI ने फंड ट्रांसफर, मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग में आ रही समस्याओं का जिक्र किया। हालांकि, सबसे ज्यादा यूजर्स को फंड ट्रांसफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

कुछ यूजर्स ने तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यूपीआई सेवाओं में आ रही दिक्कतों का जिक्र किया और अपनी भड़ास भी निकाली। अर्पिता नामक एक यूजर ने एक्स पर पूछा, '' क्या यूपीआई डाउन है? मैंने अपने जीवन में कभी इस समस्या का सामना नहीं किया... क्या हो रहा है?''

एक अन्य यूजर ने पूछा कि क्या यूपीआई सेवाएं प्रभावित हुई हैं? अगर हां तो ऐसा क्यों है? दूसरे यूजर ने कहा कि मैंने अपने जीवन में पहली बार यूपीआई डाउन होने का अनुभव किया। बैंकों की वजह से नहीं, बल्कि खुद यूपीआई की वजह से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article