UPI ने रचा नया इतिहास, मार्च में 22 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन का बना रिकॉर्ड

UPI Transaction Record March 2026: भारत में डिजिटल क्रांति अब एक नए शिखर पर पहुंच गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में यूपीआई (UPI) के जरिए 22 अरब से भी ज्यादा बार लेनदेन किया गया, जो इस साल जनवरी और फरवरी के आंकड़ों से अधिक है।

UPI Transaction Record March 2026: डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में भारत लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और National Payments Corporation of India द्वारा जारी ताजा आंकड़े इस बात का प्रमाण बने हैं। UPI (Unified Payments Interface) के मासिक आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में ट्रांजैक्शन की संख्या और कुल राशि में शानदार उछाल दर्ज किया गया है।

UPI Transaction Record March 2026

तेजी से बढ़ रहा यूपीआई का इस्तेमाल (Photo: X handle/@UPI_NPCI)


यूपीआई ने बनाया इस साल का नया रिकॉर्ड

एनपीसीआई की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मार्च 2026 में UPI के जरिए कुल 22.64 अरब ट्रांजैक्शन किए गए। यह सालाना आधार पर लगभग 24% की वृद्धि को दर्शाता है। वहीं, ट्रांजैक्शन की कुल राशि भी बढ़कर 29.53 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में करीब 19% अधिक है। इसके अलावा, दैनिक औसत के हिसाब से भी UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। मार्च 2026 में हर दिन औसतन 730 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए, जबकि दैनिक औसत राशि लगभग 95,243 करोड़ रुपये रही। मार्च में दर्ज किए गए यूपीआई ट्रांजैक्शन और ट्रांजैक्शन अमाउंट इस वर्ष के जनवरी और फरवरी आंकड़ो से अधिक रहे।

End of Feed