बिजनेस

Upcoming IPO: इस हफ्ते 5 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका, मिल सकता है अच्छा मुनाफा

Upcoming IPO This Week: इस हफ्ते ही 2 नए आईपीओ मार्केट में आएंगे। जबकि 3 आईपीओ पहले से खुले हैं, जिनमें अभी पैसा लगाने का मौका है। शीतल यूनिवर्सल का आईपीओ सोमवार से खुल गया है।

Image

इस हफ्ते आने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते 5 आईपीओ में निवेश का मौका
  • आज से खुला शीतल यूनिवर्सल का आईपीओ
  • 3 आईपीओ पिछले हफ्ते खुले

Upcoming IPO This Week: प्राइमरी मार्केट (जिसे IPO मार्केट भी कहा जाता है) में पिछले महीने मेन-बोर्ड और एसएमई (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज) दोनों सेगमेंटों की कई कंपनियों के शेयरों की बंपर लिस्टिंग हुई। इनमें टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) और गांधार ऑयल रिफाइनरी (Gandhar Oil Refinery) शामिल हैं। अब इस हफ्ते ही 2 नए आईपीओ मार्केट में आएंगे। जबकि 3 आईपीओ पहले से खुले हैं, जिनमें अभी पैसा लगाने का मौका है। शीतल यूनिवर्सल (Sheetal Universal) का आईपीओ सोमवार से खुल गया है। इसके आईपीओ में 6 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

70 रु है शीतल यूनिवर्सल का रेट

शीतल यूनिवर्सल के आईपीओ में शेयरों का रेट 70 रु है। ये एक एसएमई कंपनी है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी (Grey Market Premium) 7 रु पर है। यानी ये 10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। मगर ये जीएमपी लिस्टिंग तक घट-बढ़ भी सकता है।

एक्सेंट माइक्रोसेल

एक्सेंट माइक्रोसेल का आईपीओ 8 दिसंबर, 2023 को खुलेगा और 12 दिसंबर, 2023 को बंद होगा। इस एसएमई आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 133 रु से 140 रु है। न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयर है। लॉट साइज यानी आपको यानी आपको कम से कम इतने शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

खुले हुए हैं ये तीन आईपीओ

नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजीज आईपीओ 30 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 4 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 16 से 18 रु प्रति शेयर है। लॉट साइज 8000 शेयरों की है।

मैरीनट्रांस इंडिया का आईपीओ 30 नवंबर को खुला और 5 दिसंबर को बंद होगा। शेयरों का प्राइस बैंड 26 रु प्रति शेयर है। लॉट साइज 4000 शेयरों की है।

ग्राफिसैड्स का आईपीओ 30 नवंबर को खुला और 5 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों की कीमत 111 रु प्रति शेयर है। न्यूनतम लॉट साइज 1200 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article