बिजनेस

Trent Market Capital: 1 लाख करोड़ वाली टाटा ग्रुप की 5वीं कंपनी बनी ट्रेंट, साल भर में पैसा लगभग डबल

Trent Market Capital: अब तक के कारोबार में ट्रेंट का शेयर 2,896.35 रु तक गया है, जो इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर है। टाटा ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

Image

ट्रेंट मार्केट कैपिटल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेंट का शेयर रिकॉर्ड स्तर पर
  • मार्केट कैप 1 लाख करोड़ के पार
  • 1 लाख करोड़ वाली टाटा ग्रुप की 5वीं कंपनी बनी

Trent Market Capital: रिटेल फैशन चेन ट्रेंट (Trent) की मार्केट कैपिटल शुक्रवार को 1 ट्रिलियन (लाख करोड़) रु तक पहुंच गई। ट्रेंट 1 लाख करोड़ रु की मार्केट कैप वाली टाटा ग्रुप (Tata Group) की पांचवीं कंपनी बन गई। हालांकि शुक्रवार के बाद आज ट्रेंट के शेयर में कमजोरी दिख रही है।

सुबह के कारोबार में करीब 10 बजे ट्रेंट का शेयर 15.45 रु या 0.55 रु की गिरावट के साथ 2,789.50 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 99,223.66 लाख करोड़ रु है। मगर ट्रेंट के शेयर में सुबह तेजी थी और तब कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.01 लाख करोड़ रु तक पहुंची थी।

छू लिया अब तक का सबसे ऊंचा स्तर

अब तक के कारोबार में ट्रेंट का शेयर 2,896.35 रु तक गया है, जो इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर है। टाटा ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की मार्केट कैप 12.85 लाख करोड़ रु है। टाटा ग्रुप की कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल में टीसीएस का हिस्सा आधे से अधिक है।

इसके बाद टाइटन, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील का नंबर आता है, जिनकी मार्केट कैपिटल क्रमश: 3.10 लाख करोड़ रु, 2.34 लाख करोड़ और 1.61 लाख करोड़ है।

52 हफ्तों में शेयर का भाव डबल

बीते 52 हफ्तों में ट्रेंट के शेयर का भाव करीब डबल हो गया। इसी से कंपनी की मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ रु तक पहुंची। टाटा ग्रुप के सभी शेयरों में ट्रेंट ने ही बीते एक साल में सबसे अधिक ग्रोथ हासिल की। सोमवार तक ट्रेंट का शेयर एक साल में 89 फीसदी तक उछला है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक कंपनी के शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article