Teerth Gopicon IPO: इंजीनियरिंग निर्माण और विकास कंपनी तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड ने शुक्रवार को अपने आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) के लिए कीमत 111 रुपये प्रति शेयर तय की। कंपनी का आईपीओ आठ अप्रैल को खुलेगा। अहमदाबाद स्थित कंपनी ने बयान में कहा कि उसकी एसएमई सार्वजनिक निर्गम के जरिये 44.40 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
Teerth Gopicon IPO
क्या करती है कंपनी
कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से सड़क, सीवरेज और जल वितरण परियोजनाओं से जुड़ा है। बयान के मुताबिक, आईपीओ सोमवार को खुलेगा और 10 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई मंच ‘इमर्ज’ पर सूचीबद्ध होंगे। आईपीओ के तहत 10 रुपये अंकित मूल्य के 39.99 लाख नए इक्विटी शेयरों को जारी किया जाएगा। आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।
न्यूनतम निवेश 1.33 लाख रुपये
निवेशक न्यूनतम 1,200 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 1,200 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। न्यूनतम निवेश 1.33 लाख रुपये है। 2019 में स्थापित, तीर्थ गोपीकॉन मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण, सीवरेज और जल आपूर्ति के व्यवसाय में लगा हुआ है। कंपनी ने विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार के विभागों के लिए एक पंजीकृत सिविल ठेकेदार के रूप में काम किया है और निजी क्षेत्र के लिए निर्माण कार्य भी किया है।डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
