बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 आईपीओ, जानिए कब-कब मिलेगा निवेश का मौका

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते कारोबारी हफ्ते में 4 आईपीओ इश्यू खुलेंगे। इनमें 3 एसएमई और एक मेनबोर्ड का आईपीओ शामिल है। इनमें वाइज ट्रैवल इंडिया, कालाहरिधन ट्रेंड्ज़ और थाई कास्टिंग के एसएमई आईपीओ शामिल हैं।

Image

अगले हफ्ते खुलने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 4 आईपीओ
  • 3 होंगे एसएमई आईपीओ
  • एक होगा मेनबोर्ड का आईपीओ

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते कारोबारी हफ्ते में 4 आईपीओ इश्यू खुलेंगे। इनमें 3 एसएमई और एक मेनबोर्ड का आईपीओ शामिल है। इनमें वाइज ट्रैवल इंडिया (Wise Travel India IPO), कालाहरिधन ट्रेंड्ज (Kalahridhaan Trendz IPO) और थाई कास्टिंग (Thaai Casting IPO) के एसएमई आईपीओ शामिल हैं। वहीं विभोर स्टील ट्यूब्स का आईपीओ (Vibhor Steel Tubes IPO) मेनबोर्ड का होगा। इनमें एक आईपीओ 12 फरवरी, एक 13 फरवरी और दो 15 फरवरी को खुलेंगे। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की बाकी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

वाइज ट्रैवल इंडिया

वाइज ट्रैवल इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 12 फरवरी 2024 को खुलकर 14 फरवरी 2024 को बंद होगा। वहीं 19 फरवरी 2024 को इसकी लिस्टिंग होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 140 रु से 147 रु है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 94.68 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 1,000 शेयरों की लॉट साइज है। यानी कम से कम 1000 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। ये एक एसएमई आईपीओ है।

विभोर स्टील ट्यूब्स

विभोर स्टील ट्यूब्स का आईपीओ 13 फरवरी 2024 को खुलकर 15 फरवरी 2024 को बंद होगा। वहीं 20 फरवरी 2024 को इसकी लिस्टिंग होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 141 रु से 151 रु है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 72.17 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 99 शेयरों की लॉट साइज है। ये मेनबोर्ड का आईपीओ है।

थाई कास्टिंग

थाई कास्टिंग का आईपीओ 15 फरवरी 2024 को खुलकर 19 फरवरी 2024 को बंद होगा। वहीं 22 फरवरी 2024 को इसकी लिस्टिंग होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 73 रु से 77 रु है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 47.2 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 1,600 शेयरों की लॉट साइज है। ये एक एसएमई आईपीओ है।

कालाहरिधन ट्रेंड्ज़

कालाहरिधन ट्रेंड्ज़ का आईपीओ 15 फरवरी 2024 को खुलकर 20 फरवरी 2024 को बंद होगा। वहीं 23 फरवरी 2024 को इसकी लिस्टिंग होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 45 रु है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 22.49 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 3000 शेयरों की लॉट साइज है। ये एक एसएमई आईपीओ है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article