बिजनेस

UPI in Foreign Countries: दुनिया भर फेमस हुआ भारत का यूपीआई, अब श्रीलंका और मॉरीशस में होगी शुरुआत

UPI Services In Sri Lanka & Mauritius: श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई लॉन्च होने से उन भारतीयों को फायदा होगा, जो श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करेंगे। वहीं मॉरीशस के वे नागरिक जो भारत आएंगे, उन्हें भी सहूलियत मिलेगी।

Image

श्रीलंका और मॉरीशस में UPI सर्विस होगी शुरू

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका और मॉरीशस में लॉन्च होगी यूपीआई सर्विस
  • मॉरीशस में रुपे कार्ड भी होगा शुरू
  • 12 फरवरी को होगी शुरुआत

UPI Services In Sri Lanka & Mauritius: भारत का यूपीआई अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी लॉन्च होने जा रहा है। इन दोनों देशों में यूपीआई की शुरुआत सोमवार 12 फरवरी को होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौत 12 फरवरी, 2024 को दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवाओं की लॉन्चिंग करेंगे। साथ ही मॉरीशस में RuPay कार्ड सेवाओं को भी लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले सिंगापुर, यूएई, नेपाल, भूटान और फ्रांस में पहले से ही यूपीआई सेवाएं एक्टिव हैं।

ये भी पढ़ें -

किन लोगों को होगा फायदा

श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई लॉन्च होने से उन भारतीयों को फायदा होगा, जो श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करेंगे। वहीं मॉरीशस के वे नागरिक जो भारत आएंगे, उन्हें भी सहूलियत मिलेगी।

वहीं मॉरीशस में RuPay कार्ड सेवाओं की शुरुआत से मॉरीशस के बैंक वहां RuPay मैकेनिज्म के आधार पर कार्ड जारी कर सकेंगे। वे भारत और मॉरीशस दोनों में सेटलमेंट के लिए RuPay कार्ड के उपयोग की सुविधा प्रदान कर सकेंगे।

फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में चमका भारत

भारत फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रमुख देश बनकर उभरा है। श्रीलंका और मॉरीशस के साथ भारत के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए, इन देशों में यूपीआई के लॉन्च होने से तेज और सीमलेस डिजिटल ट्रांजेक्शन एक्सीपीरियंस के जरिए वहां की जनता को लाभ होगा और भारत की इन देशों के साथ डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article