बिजनेस

Upcoming IPO: IPO मार्केट में लौटने लगी रौनक, अगले हफ्ते आ रहे दो नए पब्लिक इश्यू, पैसा रखें तैयार

Upcoming IPO Next Week: काफी समय के बाद IPO मार्केट में धीरे-धीरे तेजी दिखने लगी है। शेयर बादार में गिरावट का दौर था, तो कोई नई कंपनी अपना आईपीओ नहीं ला रही थी। खास कर बड़ी कंपनियां आईपीओ लाने से बच रही थीं।

Image

आ रहे 2 नए IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आ रहे 2 नए IPO
  • दोनों होंगे SME IPO
  • Srigee DLM और Manoj Jewellers के IPO शामिल

Upcoming IPO Next Week: काफी समय के बाद IPO मार्केट में धीरे-धीरे तेजी दिखने लगी है। शेयर बादार में गिरावट का दौर था, तो कोई नई कंपनी अपना आईपीओ नहीं ला रही थी। खास कर बड़ी कंपनियां आईपीओ लाने से बच रही थीं। अब भी बड़ी कंपनियों में केवल एथर एनर्जी ही आईपीओ लेकर आई है। पर इस बीच अगले हफ्ते दो एसएमई कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें Srigee DLM और Manoj Jewellers के IPO शामिल हैं। आगे जानिए इन दोनों आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

Srigee DLM IPO

Srigee DLM का आईपीओ 5 मई को खुलेगा और 7 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 94-99 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 16.98 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी कि आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

Srigee DLM की शेयर बाजार में लिस्टिंग 12 मई को होगी।

Manoj Jewellers IPO

Manoj Jewellers का आईपीओ 5 मई को खुलेगा और 7 मई को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 54 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 16.20 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 2000 शेयरों की है। Manoj Jewellers की शेयर बाजार में लिस्टिंग 12 मई को होगी।

क्या होता है IPO

IPO (Initial Public Offering) वह प्रोसेस है जिसमें कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक को बेचती है, जिससे वह स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होकर पूंजी जुटाती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article