Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते तीन आईपीओ खुलने जा रहे हैं। ये तीनों ही एसएमई आईपीओ होंगे। इनमें न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस लिमिटेड (Nukleus Office Solutions IPO), श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Shreenath Paper Products IPO) और बालाजी फॉस्फेट्स लिमिटेड (Balaji Phosphates IPO) के आईपीओ शामिल हैं। यहां हम आपको इन तीनों आईपीओ की डिटेल देंगे।
ये भी पढ़ें -
न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस (Nukleus Office Solutions IPO)
न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस का आईपीओ 24 फरवरी को खुलकर 27 फरवरी को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 4 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 234 रु है। जबकि लॉट साइज (मिनिमम शेयरों के लिए आवेदन जरूरी) 600 शेयरों की है। इसकी लिस्टिंग BSE SME पर होगी।
श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स (Shreenath Paper Products IPO)
श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स का आईपीओ 25 फरवरी को खुलकर 28 फरवरी को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 5 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 44 रु है। जबकि लॉट साइज 3000 शेयरों की है। इसकी लिस्टिंग BSE SME पर होगी।
बालाजी फॉस्फेट्स लिमिटेड (Balaji Phosphates IPO)
बालाजी फॉस्फेट्स का आईपीओ 28 फरवरी को खुलकर 04 मार्च को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 7 मार्च को होगी। इस आईपीओ की बाकी जानकारी अभी आना बाकी है। अभी बालाजी फॉस्फेट्स ने आईपीओ के लिए शेयरों के प्राइस बैंड और लॉट साइज का ऐलान नहीं किया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
