बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO, 45 रु का होगा सबसे सस्ता शेयर, पूरी रखें तैयारी

Upcoming IPO Next Week: मंगल कंप्यूसोल्यूशन का आईपीओ 12 नवंबर को खुलकर 14 नवंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 20 नवंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 45 रु है, जबकि लॉट साइज 3000 शेयरों की है।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO
  • दो एसएमई कैटेगरी के होंगे
  • 1 मेनबोर्ड का IPO होगा

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते में कुल 3 IPO खुलेंगे। इनमें मंगल कंप्यूसोल्यूशन लिमिटेड (Mangal Compusolution Limited), ओनिक्स बायोटेक लिमिटेड (Onyx Biotec Limited) और जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन लिमिटेड (Zinka Logistics Solution Limited) के आईपीओ शामिल हैं। इनमें से मंगल कंप्यूसोल्यूशन लिमिटेड और ओनिक्स बायोटेक लिमिटेड के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं, जबकि जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन लिमिटेड का आईपीओ मेनबोर्ड का होगा। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

मंगल कंप्यूसोल्यूशन लिमिटेड (Mangal Compusolution Limited IPO)

मंगल कंप्यूसोल्यूशन का आईपीओ 12 नवंबर को खुलकर 14 नवंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 20 नवंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 45 रु है, जबकि लॉट साइज 3000 शेयरों की है। यानी कम से कम 3000 शेयरों की लॉट में आईपीओ में आवेदन किया जा सकेगा। आईपीओ का साइज 16.23 करोड़ रु का है।

ओनिक्स बायोटेक लिमिटेड (Onyx Biotec Limited IPO)

ओनिक्स बायोटेक का आईपीओ 13 नवंबर को खुलकर 18 नवंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 21 नवंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 58-61 रु है, जबकि लॉट साइज 2000 शेयरों की है। आईपीओ का साइज 29.34 करोड़ रु का है।

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन लिमिटेड (Zinka Logistics Solution Limited IPO)

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन का आईपीओ 13 नवंबर को खुलकर 18 नवंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 21 नवंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 259-273 रु है, जबकि लॉट साइज 54 शेयरों की है। आईपीओ का साइज 1114.72 करोड़ रु का है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article