बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 2 नए IPO, HP Telecom और Beezaasan Explotech के इश्यू में आवेदन का मिलेगा मौका

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते दो नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें एचपी टेलीकॉम इंडिया (HP Telecom India) और बीजासन एक्सप्लोटेक (Beezaasan Explotech) के आईपीओ शामिल हैं।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 2 नए IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दो नए आईपीओ आ रहे
  • खुलेंगे अगले हफ्ते
  • दोनों होंगे SME IPO

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते दो नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें एचपी टेलीकॉम इंडिया (HP Telecom India) और बीजासन एक्सप्लोटेक (Beezaasan Explotech) के आईपीओ शामिल हैं। खास बात ये है कि एचपी टेलीकॉम इंडिया और बीजासन एक्सप्लोटेक दोनों ही एसएमई कंपनियां हैं और इनके आईपीओ एसएमई कैटेगरी के ही हैं। आगे जानिए इन दोनों कंपनियों के आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

एचपी टेलीकॉम इंडिया (HP Telecom India)

HP Telecom India का IPO 20 फरवरी को खुलेगा और 24 फरवरी को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 28 फरवरी को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 108 रु है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

एचपी टेलीकॉम इंडिया का लक्ष्य आईपीओ से 34.23 करोड़ रु जुटाने का है। इसकी लिस्टिंग NSE SME पर होगी।

बीजासन एक्सप्लोटेक (Beezaasan Explotech)

Beezaasan Explotech का IPO 21 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 03 मार्च को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 165-175 रु है। वहीं लॉट साइज 800 शेयरों की है। यानी कम से कम 800 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Beezaasan Explotech का लक्ष्य आईपीओ से 59.93 करोड़ रु जुटाने का है। इसकी लिस्टिंग BSE SME पर होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article