बिजनेस

Global Business Summit: 'विदेशों में काम करने वाले भारतीय भेज रहे 130 अरब डॉलर का रेमिटेंस', ग्लोबल बिजनेस समिट में बोले पीयूष गोयल

Global Business Summit 2025: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 को दूसरे दिन संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत में 130 अरब डॉलर (करीब 11.26 लाख करोड़ रु) का रेमिटेंस आ रहा है। रेमिटेंस वो पैसा होता है, जो विदेशों में काम करने वाले लोग अपने देश को भेजते हैं।

Image

ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए पीयूष गोयल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए पीयूष गोयल
  • रेमिटेंस पर दी जानकारी
  • 130 अरब डॉलर पर पहुंचा रेमिटेंस का आंकड़ा

Global Business Summit 2025: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 को दूसरे दिन संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत में 130 अरब डॉलर (करीब 11.26 लाख करोड़ रु) का रेमिटेंस आ रहा है। रेमिटेंस वो पैसा होता है, जो विदेशों में काम करने वाले लोग अपने देश को भेजते हैं। गोयल ने अपने संबोधन में मेक इन इंडिया का भी जिक्र किया और कहा कि अब मेक इन इंडिया को नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन द्वारा लीड किया जाएगा, जिसमें नए आइडिया को शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

'मिडिल क्लास की जेब में रहेगा ज्यादा पैसा'

गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार के बजट में मिडिल क्लास की जेब में ज्यादा पैसा रहे, इसका ध्यान इस बार के बजट में रखा गया है। उपभोग बढ़ाने के लिए भारत के मिडिल क्लास के पास करीब 12-13 बिलियन डॉलर अतिरिक्त उपलब्ध होंगे। उनका इशारा बजट में इनकम टैक्स में दी गयी राहत की ओर था।

ET NOW Global Business Summit 2025

तेजी से हो रहे आर्थिक बदलावों और डिजिटल परिवर्तन के दौर में, टाइम्स ग्रुप का ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 व्यापार और नीति के भविष्य पर बातचीत को प्रज्वलित कर रहा है। इस ऐतिहासिक सभा ने वैश्विक विकास के अगले चरण को आकार देने के लिए दूरदर्शी नेताओं, नीति निर्माताओं और इनोवेटर्स को एक साथ लाया है।

'Evolve, Emerge, Expand' थीम के अंतर्गत, ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 शिखर सम्मेलन - जो 15-16 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में हो रहा है, यह सिर्फ एक उच्चस्तरीय सभा से कहीं अधिक है - यह एक ऐसे विश्व में लचीलेपन, नवाचार और रणनीतिक विकास का प्रमाण है, जो लगातार खुद को पुनर्परिभाषित कर रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article