बिजनेस

Upcoming IPO: भर-भर के मिलेंगे मौके, अगले हफ्ते खुलेंगे 4 IPO, तैयारी कर लें पूरी

Upcoming IPO Next Week: इस समय कोई भी बड़ी कंपनी IPO नहीं ला रही। मगर छोटी कंपनियां अस्थिर बाजार में भी लिस्ट हो रही हैं। इसी कड़ी में अगले हफ्ते 4 नए SME IPO आने वाले हैं। इनमें डेस्को इंफ्राटेक (Desco Infratech Limited IPO), श्री अहिंसा नेचुरल्स (Shri Ahimsa Naturals Limited IPO), एटीसी एनर्जीज सिस्टम (ATC Energies System Limited IPO) और आइडेंटिक्सवेब (Identixweb Limited IPO) के IPO शामिल हैं।

Image

अगले हफ्ते 4 नए SME IPO आने वाले हैं

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 4 IPO
  • चारों होंगे SME IPO
  • 24 मार्च से मिलेगा निवेश का मौका

Upcoming IPO Next Week: इस समय कोई भी बड़ी कंपनी IPO नहीं ला रही। मगर छोटी कंपनियां अस्थिर बाजार में भी लिस्ट हो रही हैं। इसी कड़ी में अगले हफ्ते 4 नए SME IPO आने वाले हैं। इनमें डेस्को इंफ्राटेक (Desco Infratech Limited IPO), श्री अहिंसा नेचुरल्स (Shri Ahimsa Naturals Limited IPO), एटीसी एनर्जीज सिस्टम (ATC Energies System Limited IPO) और आइडेंटिक्सवेब (Identixweb Limited IPO) के IPO शामिल हैं। आगे जानिए इन चारों कंपनियों के आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

IPO का नामकब खुलेगा इश्यूकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
डेस्को इंफ्राटेक24 मार्च26 मार्च147-150 रु1000 शेयर
श्री अहिंसा नेचुरल्स 25 मार्च27 मार्च113-119 रु1200 शेयर
एटीसी एनर्जीज सिस्टम25 मार्च27 मार्च112-118 रु1200 शेयर
आइडेंटिक्सवेब 26 मार्च28 मार्च51-54 रु2000 शेयर

IPO में कौन निवेश कर सकता है

1. भारतीय नागरिक

2. एनआरआई (नॉन-रेजिडेंट इंडियन)

3. एफआईआई (फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर)

4. म्यूचुअल फंड

5. बैंक

6. बीमा कंपनियाँ

7. पेंशन फंड

8. कॉर्पोरेट निवेशक

किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

इन्वेस्टर को आईपीओ में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, इन्वेस्टर को आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे कि पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि की आवश्यकता होती है। मगर ये सब डीमैट खाते से लिंक होते हैं तो इसलिए इन्हें अलग से पेश करना नहीं होता।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article