बिजनेस

Paytm Share Target: मोतीलाल ओसवाल को भरोसा, 'मुनाफे में लौटेगी Paytm', शेयर के लिए दिया नया टार्गेट

Paytm Share Price Target 2025: प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि वह पेटीएम के शेयर पर न्यूट्रल है और उसे उम्मीद है कि कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 तक EBITDA ब्रेकईवन हासिल कर लेगी। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि पेटीएम ने अपने अधिकतर मर्चेंट बेस को बरकरार रखते हुए रेगुलेटरी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है।

Image

पेटीएम के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम के शेयर खरीदें
  • मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
  • दिया 870 रु का टार्गेट

Paytm Share Price Target 2025: प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि वह पेटीएम के शेयर पर न्यूट्रल है और उसे उम्मीद है कि कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 तक EBITDA ब्रेकईवन हासिल कर लेगी। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि पेटीएम ने अपने अधिकतर मर्चेंट बेस को बरकरार रखते हुए रेगुलेटरी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। कंपनी का मर्चेंट बेस FY25 की तीसरी तिमाही में 9 प्रतिशत बढ़कर 4.3 करोड़ हो गया, जबकि डिवाइस वाले मर्चेंट की संख्या 10 प्रतिशत बढ़कर 11.7 करोड़ हो गई।

ये भी पढ़ें -

रेवेन्यू में बढ़ोतरी की उम्मीद

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) का 85 प्रतिशत मर्चेंट्स से आता है। यानी पेटीएम ने मर्चेंट बिजनेस में एक मजबूत बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी है। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 25-27E के दौरान GMV में 24 प्रतिशत CAGR की बढ़ोतरी हो सकती है।

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, अपने मर्चेंट नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, पेटीएम अपने प्लेटफॉर्म पर 18 लेंडिंग पार्टनर्स के साथ फर्स्ट लॉस डिफॉल्ट गारंटी (एफएलडीजी) के जरिए लोन डिस्ट्रिब्यूशन को बढ़ा रही है। फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस से वित्त वर्ष 28ई तक कुल रेवेन्यू में 27 प्रतिशत का योगदान मिलने की उम्मीद है, जिससे कुल राजस्व में 25 प्रतिशत सीएजीआर की वृद्धि होगी।

क्या प्रॉफिट में आएगी पेटीएम

ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर और डेप्रिसिएशन खर्च में कमी, मजबूत कॉस्ट कंट्रोल से पेटीएम को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही तक पॉजिटिव एबिटा और वित्त वर्ष 2027ई तक पॉजिटिव ओवरऑल एबिटा हासिल करने में मदद मिलेगी।

मोतीलाल ओसवाल ने वित्त वर्ष 2027 ई में पेटीएम के 12.1 अरब रुपये के अनुमानित प्रॉफिट के साथ प्रॉफिटैबिलिटी पर अपनी मजबूत पकड़ हासिल करने का अनुमान लगाया है।

Paytm Share Price Target

मोतीलाल ओसवाल ने पेटीएम के शेयर के लिए 870 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है, जबकि शुक्रवार को BSE पर पेटीएम का शेयर 753 रु पर बंद हुआ था। यानी ये शेयर 16 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मगर इसने शेयर के लिए न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article