बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे SAR टेलीवेंचर-VVIP इंफ्राटेक समेत 8 IPO, चेक करें प्राइस बैंड और लॉट साइज

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 8 एसएमई आईपीओ खुलेंगे। हालांकि अगले हफ्ते कोई भी मेनबोर्ड का नया आईपीओ नहीं खुलेगा।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 8 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 8 IPO
  • सभी 8 IPO होंगे एसएमई कैटेगरी के
  • नहीं होगा कोई मेनबोर्ड का IPO

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते कुल 8 IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें आरएनएफआई सर्विसेज, एसएआर टेलीवेंचर, वीवीआईपी इंफ्राटेक, वी.एल.इंफ्राप्रोजेक्ट्स, मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग, चेतना एजुकेशन, अप्रमेय इंजीनियरिंग और क्लिनिटेक लेबोरेटरी के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। बता दें कि ये आठों आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। इनमें से एक भी मेनबोर्ड का आईपीओ नहीं है। आगे जानिए इन आईपीओ की सारी जरूरी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

IPO का नामकब खुलेगाकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
आरएनएफआई सर्विसेज22 जुलाई24 जुलाई98-105 रु1200 शेयर
आरएनएफआई सर्विसेज22 जुलाई24 जुलाई200-210 रु500 शेयर
वीवीआईपी इंफ्राटेक23 जुलाई25 जुलाई91-93 रु1200 शेयर
वी.एल.इंफ्राप्रोजेक्ट्स23 जुलाई25 जुलाई39-42 रु3000 शेयर
मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग24 जुलाई26 जुलाई53-56 रु2000 शेयर
चेतना एजुकेशन24 जुलाई26जुलाई80-85 रु1600 शेयर
अप्रमेय इंजीनियरिंग 25 जुलाई29 जुलाई56-582000 शेयर
क्लिनिटेक लेबोरेटरी 25 जुलाई29 जुलाई96 रु1200 शेयर

क्या होता है IPO

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनियां अपनी फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए करती हैं। इनमें विस्तार, वर्किंग कैपिटल और लोन कम करना शामिल होता है।

आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article