Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 7 आईपीओ खुलेंगे। इनमें 3 एसएमई आईपीओ होंगे, जबकि बाकी 4 आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। अगले हफ्ते जो आईपीओ खुलेंगे, उनमें ओवैस मेटल एंड मिनरल्स प्रोसेसिंग, पूर्व फ्लेक्सीपैक, एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स, प्लैटिनम इंडस्ट्रीज, भारत हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट, एम.वी.के. एग्रो फूड प्रोडक्ट और मुक्का प्रोटीन्स लिमिटेड शामिल हैं। इनमें ओवैस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग का आईपीओ 26 से 28 फरवरी तक के लिए खुलेगा। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 04 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 83 रु से 87 रु का है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 42.69 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 1,600 शेयरों की लॉट साइज है। यानी कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। ये एक एसएमई आईपीओ है।
अगले हफ्ते खुलेंगे 7 आईपीओ
ये भी पढ़ें -
पूर्व फ्लेक्सीपैक
इसका आईपीओ 27 से 29 फरवरी तक के लिए खुलेगा। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 05 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 70 रु से 71 रु का है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 40.21 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 1,600 शेयरों की लॉट साइज है। ये एक एसएमई आईपीओ है।
एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स
इसका आईपीओ 27 से 29 फरवरी तक के लिए खुलेगा। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 05 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 135 रु से 142 रु का है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 429 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 100 शेयरों की लॉट साइज है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है।
प्लैटिनम इंडस्ट्रीज
इसका आईपीओ 27 से 29 फरवरी तक के लिए खुलेगा। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 05 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 162 रु से 171 रु का है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 235.32 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 87 शेयरों की लॉट साइज है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है।
भारत हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट
इसका आईपीओ 28 फरवरी से 01 मार्च तक के लिए खुलेगा। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 06 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 98 रु से 100 रु का है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 2500 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 150 शेयरों की लॉट साइज है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है।
एम.वी.के. एग्रो फूड प्रोडक्ट
इसका आईपीओ 29 फरवरी से 04 मार्च तक के लिए खुलेगा। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 07 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 120 रु का है। वहीं कंपनी आईपीओ के जरिए 65.88 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में 1200 शेयरों की लॉट साइज है। ये एक एसएमई आईपीओ है।
मुक्का प्रोटीन्स
इसका आईपीओ 29 फरवरी से 04 मार्च तक के लिए खुलेगा। उसके बाद इसकी लिस्टिंग 07 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड अभी फिक्स नहीं है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
