IPO Ahead: जुनिपर होटल्स समेत इन चार कंपनियों के आएंगे IPO, सेबी से मिली मंजूरी

Upcoming IPO: सेबी से निर्गम लाने की मंजूरी पाने वाली कंपनियों में लॉजिस्टिक फर्म सीजे डार्कल (CJ Darcl IPO) लॉजिस्टिक्स और कृषि उपकरण विनिर्माता इंडो फार्म इक्विपमेंट भी शामिल हैं।

Upcoming IPO: हयात ब्रांड के तहत होटल शृंखला चलाने वाली जुनिपर होटल्स (Juniper Hotels IPO ) और रियल एस्टेट कंपनी आर्केड डेवलपर्स (Arkade Developers IPO) समेत चार कंपनियों को बाजार नियामक सेबी ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी दे दी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से निर्गम लाने की मंजूरी पाने वाली कंपनियों में लॉजिस्टिक फर्म सीजे डार्कल (CJ Darcl IPO) लॉजिस्टिक्स और कृषि उपकरण विनिर्माता इंडो फार्म इक्विपमेंट भी शामिल हैं।

IPO Ahead: जुनिपर होटल्स समेत इन चार कंपनियों के आएंगे IPO, सेबी से मिली मंजूरी

सेबी ने सोमवार को इन कंपनियों के आईपीओ प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी। इन फर्मों ने सितंबर और अक्टूबर, 2023 के बीच सेबी के समक्ष आईपीओ दस्तावेज जमा किए थे। हालांकि, बाजार नियामक ने क्रोनॉक्स लैब साइंसेज और श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी के आईपीओ प्रस्तावों को लौटा दिया है। इनके दस्तावेजों को लौटाने की कोई वजह नहीं बताई गई है।

End of Feed